spot_img
Homeप्रदेशस्केटिंग करते चार धाम की यात्रा पर निकले महराजगंज के गौतम व...

स्केटिंग करते चार धाम की यात्रा पर निकले महराजगंज के गौतम व रितेश

डॉ. योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

● अयोध्या,हरिद्वार, बद्रीनाथ व केदारनाथ में होगा मार्ग विश्राम
● श्रीराम का दर्शन कर लेंगे आशीर्वाद

चार धाम की स्केटिंग यात्रा पर रवाना होते महराजगंज के गौतम व रितेश
कहते हैं हौसले व जज्बे की बदौलत  यदि इंसान कुछ मन में ठान ले तो उसे लक्षित मंजिल अवश्य  मिलती है।अभी तक लोगों के  धार्मिक यात्रा पर जाने के अनेक अनूठे तरीके देखे व सुने होंगे ।इनमें पैदल,लेटकर चलने,साइकिल, बाइक, ठेलागाड़ी, भैंसागाड़ी,बैलगाड़ी,ऊंट,घोड़े ,कांवड़ से यात्रा करने की खबरें तो आती रहती हैं,परंतु महराजगंज के रहने वाले दो युवा गौतम व रितेश शुक्रवार की दोपहर तीन बजे  शिकारपुर से     स्केटिंग करते हुए चार धाम की यात्रा पर निकले।
जिले के मिठौरा ब्लॉक के नन्दना टोला बेलवा खुर्द निवासी राजकुमार साहनी के पुत्र गौतम एवं सिसवा ब्लॉक के हरखपुरा निवासी गुड्डू प्रजापति के पुत्र रितेश का हौसला तपती धूप व उमस भरी गर्मी में भी कम नहीं हुआ और अयोध्या, हरिद्वार, बद्रीनाथ व केदारनाथ तक की 1800 किलोमीटर लंबी यात्रा पर निकल गए।जागरण से एक बातचीत में उत्साहित मन इन दोनों युवाओं ने कहा कि अयोध्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे और अल्पाहार कर आगे की यात्रा करेंगें।हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा में स्नान व पूजन आरती करेंगें ततपश्चात बद्रीनाथ में बाबा बद्रीविशाल का दर्शन करेंगे।केदारनाथ पहुंचकर  बाबा केदार का दर्शन कर मोक्ष प्राप्ति की कामना करेंगे।स्थानीय लोगों ने तिलक लगाकर इन युवाओं को रवाना किया।

क्राइम मुखबिर न्यूज़ – अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!