spot_img
HomeUncategorizedदुष्कर्म के आरोपी लेखपाल और उसके परिवार ने 112 नंबर की पुलिस...

दुष्कर्म के आरोपी लेखपाल और उसके परिवार ने 112 नंबर की पुलिस बुलाकर दी पीड़िता को धमकी

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। जिले में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाओं का हाल यह है कि दुष्कर्म के आरोपी खुद पुलिस को लेकर को धमकी देने उसके घर पहुंच जाते हैं । हम बात कर रहे हैं डलमऊ के चर्चित लेखपाल पंकज वर्मा और उनके सहयोगियों द्वारा गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म किए गए मामले की । जहां महिला ने डलमऊ थाने में दुष्कर्म का प्रयास और शरीर में दांत काटने मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं डलमऊ थाने की पुलिस ने भी एक कदम आगे बढ़ कर तहरीर बदलकर मामले को मामूली मारपीट में दर्ज कर दिया । महिला ने जब इसकी शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से तो थाने की पुलिस ने केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए फोन से ही पीड़ित महिला से संपर्क कर लिया और हाल-चाल पूछ लिया। परंतु इस शिकायत के बाद पंकज वर्मा के पिता राम बहादुर ,उनकी मां मालती व भाभी पूजा अन्य लोग पीड़िता के घर पहुंच गए । मजेदार बात यह है कि इस दौरान पंकज के घर वालों ने 112 नंबर की पुलिस भी बुला रखी थी और वहां पर जाकर पंकज और उसके पिता मां भाभी ने खुद पीड़ित महिला को पुलिस वालों के सामने घर से उठा ले जाने की धमकी दे डाली । जिसकी गवाह खुद मौके पर खड़ी पुलिस और पीड़ित महिला और उसके मासूम बच्चे हैं । तो क्या यदि महिला अपनी शिकायत दर्ज करवाती है वह भी दुष्कर्म के प्रयास जैसे मामलों में तो क्या उसका गांव में जीना दुभर हो जाएगा। क्योंकि महिला का कहना है कि उसका पति परदेश में कमाता है और घर पर केवल बच्चों के साथ अकेली रहती है । कभी भी उसके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है महिला ने थाने पर फोन करके पूरे मामले की जानकारी देने की बात भी कहीं साथी यह भी मांगती है कि रात भर पुलिस उसकी सुरक्षा की व्यवस्था करें अन्यथा उक्त लोग कभी भी उसके और उसके परिवार साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!