रतन गुप्ता वरिष्ठ संपादक——–सिसवा बाजार के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कैमी में सार्वजनिक रास्ते से ट्रैक्टर ट्राली द्वारा धान काट कर ले जा रहे एक पक्ष की महिलाओं को मारा पीटा गया। दोनों पक्षों में रास्ते का विवाद है।ग्राम कैमी निवासी रीता ने बताया कि गांव के एक परिवार से रास्ते को लेकर आये दिन विवाद होता रहता है। रविवार को सुनील अपने खेत से धान काट कर ट्रैक्टर ट्राली से घर ला रहा थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर रोक दिया और उधर से जाने मना कर दिया। इसके बाद वाद विवाद होने लगा जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों लाठी डंडे से मारने लगे जिसमे प्रमिला, बबिता, दिनेश, कौशल्या, दुलारी, दिनेश, अंजली,मैना, मनोज, रमाकांत, अंजली, निगम, स्मिता, सिंधु घायल हो गए। पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
महराजगंज के कोठीभार में दो पक्षों में मारपीट, 14 घायल
RELATED ARTICLES



