सन्दीप मिश्रा रायबरेली —-सदर क्षेत्र के राही ब्लॉक के लोधवारी ग्रामसभा के गांव बगलही बाग में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में स्वर्गीय राम प्रताप लोधी (पुत्र जगदीश लोधी) के असमय निधन से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। इस दुःखद अवसर पर समाजसेवी पूनम सिंह ने एक बार फिर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वर्गीय राम प्रताप लोधी के घर पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया, संवेदना व्यक्त की और परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूनम सिंह ने कहा कि ऐसे हादसे केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का नुकसान होते हैं, और हमें एक-दूसरे का सहारा बनकर ही आगे बढ़ना चाहिए।इसी दुर्घटना में घायल हुए लालजीत लोधी के घर पहुंचकर पूनम सिंह ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि इलाज और देखभाल के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।इसके अतिरिक्त पूनम सिंह ने लोधवारी ग्रामसभा में अन्य शोकाकुल परिवारों से भी मुलाकात की। उन्होंने भाई रामखेलावन की माता जी के निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को सांत्वना दी। इसी क्रम में उन्होंने अंबिका प्रसाद की माता जी के निधन पर उनके परिवार से भेंट की और संवेदना व्यक्त की।लोधवारी ग्रामसभा के पूरे दूबे गांव में स्वर्गीय राधेश द्विवेदी के निधन की सूचना पर पूनम सिंह ने उनके परिजनों से मुलाकात की, शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि परिवार को समाज का पूरा सहयोग मिलेगा। उसी गांव में कल्लू पासी की माता स्वर्गीय रामरती जी के निधन पर उन्होंने परिवार से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इन सभी मुलाकातों के दौरान पूनम सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने ग्रामीणों की दैनिक समस्याओं, जनसुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को सुना और आश्वासन दिया कि इनका यथासंभव समाधान प्रशासनिक स्तर पर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा और संवेदना ही समाज की सच्ची ताकत हैं, और इन्हें हर स्तर पर निभाना हमारा कर्तव्य है।अपने दौरे के अंत में पूनम सिंह ने पूरे गोड़ियन गांव का भ्रमण किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों से भेंट की, उनका हालचाल जाना और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं, जिनके समाधान के लिए उन्होंने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।इस पूरे दौरे के दौरान पूनम सिंह का व्यवहार सादगीपूर्ण और आत्मीय रहा। उन्होंने कहा कि “दुख की घड़ी में साथ देना ही सबसे बड़ी सेवा है।” ग्रामीणों ने उनके इस प्रयास की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
दुख की घड़ी में साथ देना ही सबसे बड़ी सेवा :पूनम सिंह
RELATED ARTICLES



