spot_img
Homeक्राइमअमवा चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, पांच युवक...

अमवा चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, पांच युवक सवार  एक गंभीर घायल

सह संपादक डॉ. योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

परतावल/महराजगंज। एनएच-730 गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच युवकों में एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक को हल्की चोटें आईं। तीन युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे अमवा चौराहे और श्यामदेउरवा के बीच हुई। कार गोरखपुर की दिशा से आ रही थी कि अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई और उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद गोरखपुर से घर लौट रहे महावनखोर बड़हरा निवासी कौशल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवीयता का परिचय देते हुए अपने मोटरसाइकिल से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई।

घायलों की पहचान अलसमी सिद्दीकी और जीशान खान, दोनों निवासी पिपरिया थाना श्यामदेउरवा के रूप में हुई है। उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए।

सूचना पर श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को किनारे कर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

क्राइम मुखबिर न्यूज़ – अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!