सह संपादक डॉ. योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट


महराजगंज जनपद के सी एच सी परतावल में आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकड़ी में कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम में किशोर किशोरियों को अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए किस तरह की शिक्षा लेनी चाहिए इसके विषय पर चर्चा किया गया
आपको बताते चले कि अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर किशोरियों को मादक द्रव्यों का इस्तेमाल करने से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक विकार के बारे में विस्तृत चर्चा किये एवं आयरन की गोली तथा सैनिटरी नैपकिंस का भी वितरण किया गया , कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा शाल देकर सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण एवम अभिभावकगण के साथ छात्र एवं मण्डल उपाध्यक्ष/ समाजसेवी सुरेन्द्र पटेल इत्यादि जन मौजूद रहे
क्राइम मुखबिर न्यूज़ – अपराध की तह तक !



