spot_img
HomeUncategorizedमहराजगंज में आठ उप निरीक्षक, छह पुलिसकर्मियों का कार्य क्षेत्र बदला

महराजगंज में आठ उप निरीक्षक, छह पुलिसकर्मियों का कार्य क्षेत्र बदला

*महराजगंज में आठ उप निरीक्षक, छह पुलिसकर्मियों का कार्य क्षेत्र बदला*——–*रतन गुप्ता वरिष्ठ संपादक*———महराजगंज। जिले में आठ उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। इसके अलावा 6 पुलिसकर्मियों को भी दूसरे जगह तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि उप निरीक्षक राकेश कुमार को फरेंदा से चौकी प्रभारी जेल, उप निरीक्षक अभय कुमार उपाध्याय को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सेवतरी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जैन को घुघली से चौकी प्रभारी नगर, उप निरीक्षक उदयभान यादव को पनियरा, उप निरीक्षक गोविंदर यादव सेवतरी से फरेंदा, उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह पुलिस लाइन से थाना भिटौली, अभिषेक जायसवाल थाना परसा मलिक से श्यामदेउरवा, अरविंद कुमार सिंदुरिया से थाना भिटौली तैनात किए गए हैं। वहीं आरक्षी विजय बहादुर घुघली से फरेंदा, प्रभार गौड निचलौल से नौतनवा, मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश कोतवाली से फरेंदा, देवेंद्र यादव को कोतवाली से बृजमनगंज, सदानंद यादव पनियरा से घुघली, कुंदन कुमार कोतवाली से पनियरा में तैनाती मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!