रतन गुप्ता वरिष्ठ संपादक———-बिहार में आज देशभर से तमाम दिग्गज नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के CM पद की शपथ लेने जा रहे हैं।नीतीश कुमार आज दसवीं बार बिहार के सीएम का पदभार संभालेंगे। गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे वह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत एनडीए के तमाम दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बिहार में शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी हर अपडेट, आइए जानते हैं इस Live Blog में… गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचेशपथ समारोह में शामिल होने के लिए वीवीआईपी गेस्ट्स का पटना पहुंचने का सिलसिला जारी है। गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कल रात ही पटना पहुंच गए थे…जहां उन्होंने BJP नेताओं के साथ अहम बैठक की…माना जा रहा है कि इस बैठक में BJP कोटे के मंत्रियों पर फाइनल मुहर लगाई गई है…कितने मंत्री लेंगे शपथ?नीतीश कुमार की दसवीं शपथ के लिए पटना का गांधी मैदान तैयार है…सूत्र बता रहे हैं कि आज 20 से 23 विधायक शपथ ले सकते हैं….इनमें बीजेपी कोटे से 10 विधायक शपथ ले सकते हैं । वहीं जेडीयू कोटे से भी 10 विधायक शपथ ले सकते हैं….इनके अलावा LJP(R), HAM और RLM से भी एक-एक विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं…दो लाख लोगों की मौजूदगी में शपथ ग्रहणप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आज पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। दो लाख लोगों की मौजूदगी में सुबह साढ़े ग्यारह नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साथ NDA के नेता हिस्सा लेंगे। 150 विशेष आमंत्रित मेहमान शामिल होंगेसीएम योगी आदित्यनाथ, देवेन्द्र फडणवीस, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे…इसके साथ साथ 150 विशेष आमंत्रित मेहमान शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे। पीएम मोदी समेत कई नेता रहेंगे मौजूदशपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे। राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह भी मौजूद रहेंगे। NDA शासित प्रदेशों के सीएम और डिप्टी सीएम भी समारोह में शामिल होंगे। 150 मेहमानों के लिए दो मंच तैयार किए गए। करीब 30 मंत्री शपथ ले सकते हैंजानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के साथ करीब 30 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बीजेपी और जेडीयू के कोटे से 14-14 मंत्री के शपथ लेने की संभावना है जबकि सहयोगी दलों के 4 मंत्री शपथ ले सकते हैं।10वीं बार सीएम बनेंगे नीतीशपटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार आज गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ कई और मंत्री भी शपथ लेंगे
आज 10वीं बार बिहार के CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
RELATED ARTICLES



