spot_img
Homeबड़ी खबरेआज का पंचांग और राशिफल  12-08-2024 (सोमवार): ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित वेद प्रकाश...

आज का पंचांग और राशिफल  12-08-2024 (सोमवार): ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित वेद प्रकाश तिवारी के अनुसार, जानें क्राइम मुखबिर पर

पं वेद प्रकाश तिवारी ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ
निशुल्क परामर्श उपलब्ध  9919242815

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) श्रावण माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- सप्तमी 07:54:37, पश्चात-अष्टमी अहोरात्र, 
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 28 श्रावण गते,
नक्षत्र- स्वाति 08:32:00*,  पश्चात-विशाखा,
योग- शुक्ल 16:24:16,  पश्चात-व्रह्मा,
करण- वाणिज् 07:54:37, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- कर्क राशिगत,
चंद्र- तुला राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 05:50:03,
सूर्यास्त- 19:01:41,
दिन काल- 13:11:37,
रात्री काल- 10:48:55,
चंद्रोदय- 12:32:33,
चंद्रास्त- 23:17:22,
राहू काल- 07:29-09:08 अशुभ,
यम घंटा- 10:47-12:26 अशुभ,
अभिजित- 11:59-12:52 शुभ,
प्रदोष- 19:02-21:12 तक,
दिक-शूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल एवं अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।

    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपका बहुत ही चंचलता भरा रहने वाला है। आपकी लग्न पर चंद्रमा की पूर्ण दृष्टि है। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। नए व्यापार शुरू करने के लिए दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। उनका बचपना करना आपके मन को लुभावना लगेगा। बच्चों की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलता प्राप्ति का योग है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे रोजगार मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – बैंगनी है। 

☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपका सामान्य बना हुआ है। लग्न में मंगल गुरु का गोचर आपके लिए नए रास्ते खोल रहा है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। उच्च अधिकारी आपके कार्यों में सहयोग कर सकते हैं। ऑफिस में बॉस का सहयोग आपको प्रमोशन दिलवा सकता है। जीवनसाथी की ओर से निश्चिंत रहें। प्रेमी जोड़ों के लिए शाम का समय उत्तम है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय लगातार उन्नति करने का बना हुआ है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। लोहे के व्यापार में जुड़े लोगों को एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में जुड़े लोगों को विशेष लाभ होने का अवसर प्राप्त होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आपकी लगन के स्वामी शुक्र के साथ गोचर कर रहे हैं। जिससे आपके घर में ऐश्वर्य के साधनों की वृद्धि हो सकती है। यदि नया वाहन लेने का सोच रहे हैं तो दिन शुभ साबित होगा। पारिवारिक मामले सुलझते नजर आएंगे। जीवनसाथी से प्रेम में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन चंचलता भरा रहेगा। मन को नियंत्रण में रखें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आकस्मिक दूर की यात्रा का संयोग बना हुआ है। अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। शुभ अंक –  2 और शुभ रंग – गुलाबी है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए लग्न में सूर्य का गोचर लगातार रुके हुए कार्य को गति प्रदान कर रहा है। आपके घर में अतिथि आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, शाम का समय बेहतरीन सिद्ध होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है। परीक्षा में सफलता घर का माहौल खुशनुमा बना देगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय उत्तम चल रहा है। किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिये संघर्षपूर्ण रहेगा। आपको दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। खर्च अधिक हो सकता है। शाम होते जीवनसाथी से बहस हो सकती है। वाणी और बुद्धि पर नियंत्रण रखें। आपकी कल्पना शक्ति नकारात्मक चिंतन की ओर जा सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय पर्यटन करने का है। पर्यटन के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय उत्तम बना हुआ है। कुछ अधिकारी पद की प्राप्ति होने का योग बन रहा है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गहरा लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए लगातार संघर्षपूर्ण बना हुआ है। लग्न में केतु का गोचर आपकी उन्नति दिखा रहा है परंतु लग्न पर राहु की दृष्टि कार्यों में बाधा पैदा कर सकती है। कानून से छिपकर कोई काम ना करें वहां सावधानीपूर्वक चलाएं चालान होने योग बना हुआ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए कठिन समय है परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय सामान्य बना हुआ है। अभी और परिश्रम करना होगा। परिणाम बाद में प्राप्त होंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – चॉकलेटी है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लग्न में चंद्रमा के गोचर से शुरू हो रहा है। आपके मन में चंचलता के भाव बने रहेंगे। आपकी लग्न के स्वामी शुक्र हैं जिसके कारण आप लग्जरी करना चाहेंगे खर्च अधिक होने का योग बन रहा है। ऐश्वर्या के चक्कर में हैसियत से ज्यादा खर्च ना करें। दिखावा करना भारी पड़ सकता है। शेयर मार्केट में अधिक पैसा ना लगाएं। अचानक नुकसान हो सकता है। दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शत्रु शांत रहेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। पेट का रोग उभर सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम सिद्ध होता नजर आ रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल चल रहा है। किसी की रिकमेंडेशन से रोजगार मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरिया है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका बेहतर होता दिखाई दे रहा है। लग्न पर मंगल की पूर्ण दृष्टि आपको निष्ठावान बना रही है। जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो रही है। मंगल के प्रभाव से आपके कार्यक्षेत्र में नए दायित्व मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग निरंतर आपके लिए बना हुआ है। उनकी तरफ से आर्थिक सहयोग भी देखने को मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम बना हुआ है। परंतु मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन श्रेष्ठ बना हुआ है। आपको रोजगार से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गहरा लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपका संघर्ष करने का है। आपकी लग्न के स्वामी छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे अभी आपके लिए उन्नति के रास्ते खुलते दिख नहीं रहे। और आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे थे। उन्हें भी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिये दिन बेहतर दिखाई दे रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय संघर्ष भरा चल रहा है। अभी लाभ होने की संभावना नहीं दिख रही है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन तरक्की करने का है। आप ऑफिस में शाबाशी प्राप्त करेंगे। आपकी प्रमोशन होने का योग बनेगा। सरकारी रोजगार करने वाले युवाओं के लिए डेपुटेशन पर किसी अन्य पद पर जाने की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में मन की चंचलता को नियंत्रण में रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है थोड़े प्रयास से ही सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल चल रहा है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज का दिन आपके लिये स्थायित्व प्रदान करने वाला है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपको लंबे समय तक निभाने होंगे अन्यथा कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी कोई कमिटमेंट ना करें, जिससे निभाने में आपको मुसीबत का सामना करना पड़े। जीवनसाथी से विवाद ना करें। उनका मन बिल्कुल शांत है। बच्चों की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल चल रहा है। किसी अधिकारी से अप्रोच लगाएंगे तो काम होने में आसानी रहेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – फिरोजी है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए लग्न में राहु का गोचर मानसिक तनाव पैदा करता दिख रहा है। मन पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। समय अभी अनुकूल नहीं है। शांत रहेंगे तो सभी कार्य पूर्ण होते दिखेंगे। पराक्रम में वृद्धि का योग बन रहा है। आपकी वाणी लोगों को अपने प्रभाव से संबोधित कर रही है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अभी संघर्ष करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!