भारत-नेपाल सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
काठमाण्डौ,नेपाल। ईस्ट-वेस्ट हाईवे अंतर्गत सप्तरी जिला के शंभूनाथ नगरपालिका-5 में मंगलवार सुबह ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत हो गई।
पश्चिम से पूर्व की ओर जा रहे क्लिंकर नंबर मधेश प्रदेश-03-001 बी 8181 से लदा 12 पहिया ट्रक मोहनपुर पुल से 15/20 मीटर नीचे गिरने से मोरंग जिला उरलाबाड़ी-1 के 25 वर्षीय सबिन राई की मौत हो गयी ।
सप्तरी जिला पुलिस ने कहा। ड्राइवर राई ट्रक के अंदर फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!



