spot_img
Homeप्रदेशलाल किले के प्राचीर से पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करें प्रधानमंत्री...

लाल किले के प्राचीर से पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करें प्रधानमंत्री : रूपेश

गोरखपुर से उप संपादक अवधेश पांडेय की रिपोर्ट

गोरखपुर। गोरखपुर 13 अगस्त राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की आपात बैठक शाही ग्लोबल अस्पताल में हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधान मंत्री जी लाल किले के प्राचीर से पुरानी पेंशन बहले और आठवें वेतन आयोग की घोषणा कर देश के कर्मचारियों की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी करे।

उपाध्यक्ष पंडित अशोक पांडे ने कहा कि शौक नहीं मजबूरी है, पुरानी पेंशन जरूरी है  अटल जी की गलती मोदी जी करें सुधार, तभी पाएंगे देश के जनता का प्यार।

महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश के मुखिया बड़े और कड़े फैसले लेने के लिए विश्व प्रसिद्ध है, हमे विश्वास है कि वह अपने तीसरे कार्यकाल के पहले स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों की यह मांग अवश्य पूरी करेंगे।

संचालन कर रहे पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने कहा कि देश का कर्मचारी सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरता है और हमारे प्रधानमंत्री धरातल पर कार्य करने वालों का हमेशा सम्मान करते हैं इसलिए हम सबको इस स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मांग पूरे होने का इंतजार रहेगा।

इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल अशोक पांडे ए पंडित श्याम नारायण शुक्ल बंटी श्रीवास्तव आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!