spot_img
Homeप्रदेशहर घर तिरंगा अभियान के लिए जनमानस मे तिरंगा भेंट करते गोरखपुर...

हर घर तिरंगा अभियान के लिए जनमानस मे तिरंगा भेंट करते गोरखपुर के समाजसेवी

गोरखपुर संवाददाता जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

गोरखपुर।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर द्वारा दिनाँक 13 अगस्त दिन मंगलवार को गोरक्षनाथ मंदिर से राजेन्द्र नगर मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को तिरंगा झण्डा भेंट कर देश के प्रति सम्मान प्रकट करने का कार्य किया गया तथा अपने अपने घरों के छत पर फहराने के लिए प्रेरित किये.
तिरंगा भेट कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर के युवा समाजसेवी व युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने किया तथा संचालन समाजसेवी गोलू जायसवाल   द्वारा किया गया. तिरंगा के महत्व को बताते हुए समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है,प्रत्येक भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। हर घर तिरंगा भारत की आज़ादी के 77वें वर्ष के उपलक्ष्‍य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्‍साहित करने हेतु  चलाया जा रहा एक अभियान है.
झंडे के साथ हमारा संबंध सदैव व्‍यक्तिगत की बजाए औपचारिक और संस्‍थागत रूप में अधिक रहा है. आज़ादी के 77 वें वर्ष के दौरान एक राष्‍ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक रूप से घर पर लाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्‍यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्‍ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्‍ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है.
अभियान के दौरान मुख्य रुप से प्रदीप यादव,अनंत त्रिपाठी,गोलू जायसवाल,सुनील पाण्डेय, अनील वर्मा, राहुल सिंह, सुरेन्द्र चौधरी, मनोहर चौबे आदि लोग उपस्थित रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!