पं वेद प्रकाश तिवारी ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ
निशुल्क परामर्श उपलब्ध 9919242815
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) श्रावण माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- नवमी 10:23:13, पश्चात- दशमी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 30 श्रावण गते,
नक्षत्र- अनुराधा 12:11:48, पश्चात-ज्येष्ठा,
योग- ऐन्द्र 16:04:28, पश्चात-वैधृति,
करण- कौलव 10:23:13, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- कर्क राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 05:51:08,
सूर्यास्त- 18:59:51,
दिन काल- 13:08:42,
रात्री काल- 10:51:49,
चंद्रोदय- 14:31:54,
चंद्रास्त- 24:43:43,
राहू काल- 12:26-14:04 अशुभ,
यम घंटा- 07:30-09:08 अशुभ,
अभिजित- 11:59-12:52 अशुभ,
प्रदोष- 18:59-21:11 तक,
गंड मूल- 12:12 से अहोरात्र अशुभ,
दिक-शूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। आपको सुख सुविधाओं का उपभोग करने का अवसर मिलेगा। परंतु घर में सुख के साधनों में कमी आ सकती है। चतुर्थ भाव के स्वामी का नीच में गोचर घर में किसी प्रकार का क्लेश पैदा कर सकता है। मन को नियंत्रण में रखें। वाणी पर काबू रखें। जो लोग नया कार्य करने की सोच रहे हैं उन्हें अभी रुकना चाहिए। दूर विदेश से कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को उत्तर दिशा में जाकर प्रयास करना चाहिए। दिन अच्छा है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – बैंगनी है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आपको कहीं से रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग सरकारी रोजगार में हैं उन्हें उन्नति का समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार कर रहे साथियों के लिए दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन सफलताएं दिलाने वाला हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय मिला-जुला बना हुआ है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को क्षेत्र का परिवर्तन करके राजनीति या कपड़े का व्यापार करने की ओर प्रयास करना चाहिए। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गहरा लाल है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन संघर्ष भरा हो सकता है। किंतु आपके घर में सुख सुविधा के साधन आएंगे। रोजगार के क्षेत्र में अपनों से छोटों का सम्मान करें। आपको उन्नति मिलना संभव है। कार्यक्षेत्र में यदि आपकी बॉस मैडम है तो आपकी नजदीकियां बॉस तक बन सकती है। पदोन्नति की संभावना बन रही है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शाम का समय खुशहाली से बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को शाम तक अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आपके प्रयास सफल होने का योग बन रहा है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है। लग्न के स्वामी का नीच में गोचर करना मानसिक चिंताएं दे सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मन की चंचलता को काबू में रखें। महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें। जिन लोगों के प्रति आप हमदर्दी दिखा रहे थे वह आपको धोखा दे सकते हैं। मन को निराश न होने दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सफलता दिलाने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को कठिन संघर्ष के बाद सफलता मिलती दिख रही है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आपको कार्यों में सफलता मिलना निश्चित है। आपकी वाणी की मधुरता लोगों के मन को मोहित कर सकती है। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। छोटों के प्रति स्नेह बनाकर रखें। किसी मित्र के साथ शाम का समय बिताने का योग बन रहा है। जीवनसाथी शाम के समय विवाद कर सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को घर से पूर्व दिशा में जाकर प्रयास करने पर सफलता मिलती दिख रही है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा भूरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन बेहद शुभ होता दिखाई दे रहा है। आपके कार्यों में आ रही बधाएं दूर होंगी। छोटों की सहायता से बड़े-बड़े काम निपटा लेंगे। भाई बहनों की तरफ से चिंता पैदा हो सकती है। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के लिए उचित समय है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले युवाओं के लिए दिन नुकसान देने वाला हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नए रास्ते खुल सकते हैं। उच्च विद्या प्राप्ति का योग बन रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अधिक संघर्ष करने के बाद सफलता प्राप्त होती दिख रही है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – चॉकलेटी है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन बेहद रोमांचक हो सकता है। दूसरे घर में नीच के चंद्रमा का गोचर आपका निर्णय से घर का माहौल बदल सकता है। आपकी सकारात्मक निर्णय की सराहना होगी। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए दिन अनुकूल नहीं दिख रहा। जो युवा साथी विदेश जाने का विचार बना रहे थे। उनके लिए अवसर बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कम परिश्रम में ही सफलता मिलने का योग बनेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय कष्टों भरा हो सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – केसरिया है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। मंगल के पूर्ण दृष्टि आपकी लग्न पर होने से आपके नेतृत्व करने के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में नए कार्य का दायित्व आपको मिल सकता है। जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। एकाग्रता बनाए रखें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है। सफलता मिलने में समय लगेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गहरा लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन सामान्य से बेहतर जाता हुआ दिख रहा है। आपको सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में बॉस की शाबाशी मिल सकती है। जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करें। जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए संघर्ष करने का समय है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हल्का पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपका अनुकूल बना हुआ है। जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। किसी का सहयोग आपके जीवन परिवर्तन करने वाले निर्णय लेने के लिए सहयोग करेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेगा। संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है परंतु परिश्रम के बाद ही सफलताएं मिलती दिख रही हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को घर से दक्षिण दिशा में जाकर प्रयास करने पर अधिक सफलता मिलने का योग है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – ब्लू है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका बेहतरीन दिख रहा है। आपको नए कार्यों में बढ़-चढ़कर शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक उत्सव में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है, जो युवा विदेश जाने का प्रयास कर रहे थे उनके लिए समय अनुकूल बना हुआ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय कष्ट भरा है, संघर्ष करते रहें। सफलता मिलना निश्चित है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय कठिन है। घर से पश्चिम दिशा में जाकर संघर्ष करने पर सफलता मिलने का योग बन रहा है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपका बेहद खास है। आप अपने मन की निराशा से उभर कर कुछ नया कर सकते हैं। जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। घर परिवार के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक होने का योग बन रहा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। उच्च विद्या प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वकालत के क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए मान सम्मान का समय है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। निजी व्यवसाय करने के लिए समय अनुकूल है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – फिरोजी है।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!



