spot_img
Homeप्रदेशनगर पालिका द्वारा बनाई गई नई सड़क ठेकेदार द्वारा जा रही है...

नगर पालिका द्वारा बनाई गई नई सड़क ठेकेदार द्वारा जा रही है खोदी

रायबरेली संवाददाता संदीप मिश्रा की रिपोर्ट

रायबरेली। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत शहर के चंपा देवी मंदिर से ठोकरी तकिया मैदानपुर जाने वाली अभी हाल ही में बनाई गई पक्की सड़क ठेकेदार द्वारा पूरी तरह से खोदी जा रहा है।सड़क के किनारे खोदे गए बड़े-बड़े गड्ढे हादसे को दे रहे हैं दावत। तथा रोड पर हैमर मशीन से होल करने के कारण पूरी रोड जगह-जगह दड़क गई है। कहीं-कहीं तो रोड पर ही ठेकेदार के लेबरों द्वारा बड़े-बड़े खड़े खोदे गए हैं। तथा कहीं कहीं पर पक्का नाला भी तोड़ डाला गया है।जिसमें मोटरसाइकिल एवं साइकिल सवार कई व्यक्ति गिर भी चुके हैं तथा पैदल चलने वाले राहगीरों को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर कई बार नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से भी रोड की खुदाई को लेकर शिकायत की गई है लेकिन शिकायत के बावजूद उच्च अधिकारियों ने खोदी जा रही सड़क के प्रति कोई संज्ञान नहीं लिया।उच्च अधिकारियों के संज्ञान न लेने के कारण ठेकेदार लगातार रोड की खुदाई का काम जारी कर रखा है जिससे क्षेत्र की जनता काफी रोष उत्पन्न है।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!