spot_img
Homeप्रदेशअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दीप पैलेस में मनाया स्वतंत्रता दिवस

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दीप पैलेस में मनाया स्वतंत्रता दिवस

रायबरेली संवाददाता संदीप मिश्रा की रिपोर्ट

रायबरेली।  15 अगस्त अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली का स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भव्य रूप से दीप पैलेस पर मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता द्वारा झंडा रोहण किया गया, प्रदेश युवा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि व्यापारिक क्षेत्र में आज पूरे प्रदेश में व्यापारियों का एक मात्र संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्य कर रहा है ,जन समस्याओं को संज्ञान में लेकर शासन प्रशासन से उसके निस्तारण करवाने का लगातार प्रयास करता है ,संगठन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए प्रदेश भर में व्यापारी संगठन से जुड़ रहा है, समस्त पदाधिकारी मिलजुलकर व्यापारी हित में कार्य करते रहे, प्रदेश युवा मंत्री सोनू वर्मा जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए व्यापारी कल्याण दिवस को सफल आयोजित करने के लिए चंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता, दिलदार राइनी ,शिखर श्रीवास्तव को सम्मानित किया , स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम प्रभारी चंद प्रकाश गुप्ता, दिलदार राइनी को सुंदर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया गया, इस मौके पर इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन, नगर अध्यक्ष केके गुप्ता, नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद ,जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजकुमारी सिंह, जिला प्रभारी गीता सिंह, युवा अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी, उषा किरण सिंह अनुराधा गुप्ता, प्रिया गुप्ता, सौरभ गुप्ता ,गौरव कक्कड़, गुरजीत सिंह तनेजा ,विक्की सिंह, मुकेश अग्रवाल, स्वप्निल कसौधन, पंकज साहू , वीके रावत, सोम प्रकाश अग्रहरि, दोस्त मोहम्मद राइनी, हरभजन सिंह छाबड़ा ,आलोक सिंह, मोहम्मद शकील, सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे!

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!