spot_img
Homeदेश - विदेशइजराइल द्वारा गाजा में 40,000 से अधिक लोगों की हत्या, 60 प्रतिशत...

इजराइल द्वारा गाजा में 40,000 से अधिक लोगों की हत्या, 60 प्रतिशत इमारतें नष्ट

भारत-नेपाल सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल। इजराइल ने 40,000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों को मार डाला है ।

7 अक्टूबर को शुरू हुए हमास और इजराइल के बीच युद्ध में इजराइल ने 40,000 से ज्यादा आम फिलिस्तीनियों को मार डाला ।

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में इजरायली सैन्य अभियानों में 40,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। 

हमास के अनुसार, यह संख्या 2.3 मिलियन आबादी का 1.7 प्रतिशत से अधिक है।

हजारों फिलिस्तीनी लोगों की अंधाधुंध मौतों के अलावा, उपग्रह छवि विश्लेषण से पता चलता है कि गाजा की लगभग 60 प्रतिशत इमारतें युद्ध से क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं।

सुत्रो के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में दक्षिणी शहर राफ़ा को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!