spot_img
Homeप्रदेशआवारा कुत्तों का आतंक एक ही दिन में कई लोगों को बनाया...

आवारा कुत्तों का आतंक एक ही दिन में कई लोगों को बनाया शिकार

गोरखपुर संवाददाता जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

गोरखपुर। एक तरफ जहां लोग स्वतंत्रता दिवस की जश्न की तैयारी में जुटे हुए थे वहीं दूसरे ओर गोरखपुर के शाहपुर आवास विकास कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ है एक आवारा कुत्ता ने दर्जन भर लोगों को काटकर घायल कर दिया कुछ लोगों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया वहां पर डॉक्टर ने उन लोगों का इलाज किया और एक की हालात गंभीरता देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया आपको बता दें कि  देर शाम एक आवारा कुत्ता ने शाहपुर आवास विकास कॉलोनी निकट सेंट्रल एकेडमी के पास एक बकरी को काटा उसके बाद  एक व्यक्ति के पैर  में कटा हुआ किसी तरह से जान बचाकर अपने घर में भाग गए उसके बाद वह कुत्ता और भी आक्रमक हो गया जिसे देखा उसे काटने के लिए दौड़कर आने लगा कुछ देर बाद कुत्ता वहां से चला गया लेकिन फिर सेंट्रल एकेडमी के पास पहुंचा और 20 वर्षी युवक आशीष यादव पर झपट पड़ा और उसे काट कर बुरी तरह से घायल कर दिया आशीष यादव के पैर में कांटा उसके बाद मुंह और आंख पर अटैक किया जिससे चोट और आंख के नीचे गंभीर चोट आई इसी दौरान एक महिला के ऊपर भी अटैक किया और पैर मैं काट लिया इन लोगों का इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया लेकिन आशीष यादव को उपचार करने के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज किया जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि सेंट्रल एकेडमी के चौराहे के पास लोगों द्वारा कूड़ा फेंका जाता है जिसके कारण यहां पर छुट्टा पशु और आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है जिनके वजह से आए दिन कोई ना कोई चोटिल घायल होता रहता है लेकिन 14 अगस्त की रात को यह भयंकर घटना घटी जिसमें लगभग एक दर्जन लोगों को आवारा कुत्ता ने काट कर  घायल कर दिया जिससे स्थानीय लोगों में कुत्तों के प्रति भय व्याप्त है आशंका जताते हैं कि कहीं इस प्रकार का कोई और घटना ना हो जाए वहीं नगर निगम के जिम्मेदार लोगों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हैं कि वह छुट्टा पशुओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं साथ ही आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कभी कोई प्रयास नहीं किया गया है और इस उसे स्थान पर कूड़ा फेंकने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है आक्रोश के साथ लोगों ने नगर निगम से अपील भी कर रहे है कि छुट्टा पशुओं के साथ आवारा कुत्तों को भी पकड़ने का काम नगर निगम द्वारा किया जाए ताकि लोग इन कुत्तों का शिकार ना बना सके जिससे लोग सुरक्षित भी रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!