भारत-नेपाल सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
काठमाण्डौ,नेपाल। अमेरिकी विदेश विभाग के उप विदेश मन्त्री रिचर्ड आर. वर्मा शुक्रवार को नेपाल के दौरे पर आ रहे हैं ।
नेपाल में अमेरिकी दूतावास के सूत्रों के अनुसार, उनका आज राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल, प्रधान मंत्री केपी शर्मा ओली, विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा और अन्य उच्च स्तरीय अधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम है।
यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली की प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्ति के बाद यह अमेरिका की ओर से उच्चतम स्तर की यात्रा है।
इसी तरह, अमेरिका स्थित विदेश मंत्रालय के अनुसार, उप विदेश मंत्री वर्मा सहित एक प्रतिनिधिमंडल नेपाल में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, विकास परियोजनाओं के प्रतिनिधियों और व्यापारियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने वाला है।
बताया जा रहा है कि इस दौरान आर्थिक विकास, महिला सशक्तिकरण और ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में हुए समझौतों पर चर्चा होगी ।
बताया जा रहा है कि वह नेपाल की एक दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार को भारत के लिए रवाना होंगे ।
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक वह 22 अगस्त तक भारत में रहेंगे ।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!



