spot_img
HomeUncategorizedभारत में केदारनाथ के पास भूस्खलन में मारे गए चार नेपालियों की...

भारत में केदारनाथ के पास भूस्खलन में मारे गए चार नेपालियों की पहचान सामने आ गई है

नेपाल से जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
23/08/2024

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत में केदारनाथ के पास भूस्खलन में मरने वालों की पहचान हो गई है।

दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास के मुताबिक दैलेख जिला से 1 और चितवन जिला से 3 लोगों की मौत हुई है. वे सड़क के किनारे डेरा डाले हुए थे और भूस्खलन से दब गए।

दूतावास के काउंसलर उमा प्रसाद चतुर्वेदी के अनुसार, चितवन जिला के माडी के पूर्ण नेपाली, किसन परियार और तुल बहादुर परियार और दैलेख जिला के दीपक बुद्ध की भूस्खलन में मौत हो गई।

बुजुर्ग का पूरा पता नहीं बताया गया है। ये चारों एक ही घर में रहते थे ।

चतुवेर्दी के मुताबिक, डेढ़ महीने पहले ही वे चारों बढ़ईगीरी का काम करने के लिए केदारनाथ के पास फाटा नामक स्थान पर पहुंचे थे।

चारों मृतकों के शवों को रुद्रप्रयाग के सरकारी अस्पताल में रखा गया है ।

गुरुवार रात रुद्रप्रयाग से 80 किमी दूर केदारनाथ के रास्ते में फाटा के पास भूस्खलन से 4 लोगों की मौत हो गई ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!