spot_img
HomeUncategorizedपनीयरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा रैली का...

पनीयरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा रैली का शुभारंभ किया गया

परतावल / महराजगंज

देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘ हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को सुबह हाथों में तिरंगा लिए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत परतावल में पैदल मार्च किया। इस मार्च के दौरान नगर के लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और अपने तिरंगे को लेकर भावना जगाने के लिए युवाओं ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। ब्लॉक परिसर से परतावल बाजार, कस्बा व मुख्य मार्गों से तिरंगा पैदल यात्रा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा बीडीओ श्वेता मिश्रा, एपीओ दीलिप कुमार गौतम, एडीओ समाज कल्याण श्याम सुंदर तिवारी, संजय जायसवाल, ग्राम प्रधान विवेक पटेल, लालजी चौधरी, पंकजेश, हकीम खान,अंगद गुप्ता उमेश गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!