
नेपाल से जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
24/08/2024
काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल में बस दुर्घटना में मारे गए महाराष्ट्र के तीर्थयात्री का शव भारतीय वायुसेना के विमान से नासिक ले जाया जाएगा।
शुक्रवार को भारतीय नंबर प्लेट वाली एक बस मर्स्यांगदी नदी में गिर गई और बड़ा हादसा हो गया ।
पोखरा से काठमाण्डौ जा रही भारतीय नंबर प्लेट वाली बस यूपी 53 एफटी 7623 के मर्स्यांगदी नदी में गिर जाने से 27 लोगों की मौत हो गई ।
इनमें से 26 लोगों की मौत अांबुखैरेनी में और एक व्यक्ति की मौत भरतपुर में हुई ।
हादसे में 16 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से काठमाण्डौ ले जाया गया ।
बस में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के थे और उत्तर प्रदेश से बस से नेपाल में दाखिल हुए थे।
यह बस पोखरा से काठमाण्डौ जा रही थी. यह हादसा राजधानी काठमाण्डौ से 118 किलोमीटर दूर नेपाल के तनहुं जिले में हुआ । बस सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गिरी थी ।



