spot_img
HomeUncategorizedआधुनिक तकनीक का सदुपयोग करें, दुरुपयोग नहीं: निर्भय सिंह "

आधुनिक तकनीक का सदुपयोग करें, दुरुपयोग नहीं: निर्भय सिंह “

डीजी शक्ति मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत आज रुद्रपुर भलूही में “विश्व शांति निकेतन महाविद्यालय” में बतौर मुख्यातिथि भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर, पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और छात्र छात्राओं को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण किया।
जिसमें स्नातक उत्तीर्ण करने वाली एक छात्रा “दीया” जिसकी कद लगभग 1.5 फूट की थी उसको अपने हाथ से स्मार्ट फोन दिया। और उसके जज्बे को सलाम करते हुए बधाई दी।

विद्यालय के प्राचार्य सुरेश चंद्र पांडेय उनके गुरु रहें हैं। बताया कि सबसे अधिक खुशी और सौभाग्य तब होता है जब गुरु से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होता है।सरकार के लाभकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया और विस्तृत चर्चा किया।
कहा कि हमारी सरकार और हमारे मुख्यमंत्री ने ये योजना इसलिए चलाइ है क्योंकि अभी भी कुछ परिवार ऐसे हैं जिन्हें आज के दौर में भी इंटरनेट और मोबाइल नहीं मिल पाता है। शिक्षा इंटरनेट के माध्यम से पूरी दुनिया भर की जानकारी मिल सकेगी। लेकिन आज भी कई छात्र ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टेबलेट या स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम नहीं है। ऐसे सभी छात्रों के लिए हमारे मा मुख्यमंत्री जी के द्वारा यूपी में फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना लाभकारी सिद्ध होगा। हमारी सरकार ने प्रण लिया है इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को टेबलेट या फिर स्मार्टफोन मुफ्त में मुहैया कराए जाएंगे।
निर्भय सिंह ने कहा कि,
इसका प्रयोग, उपयोग, और सदुपयोग करें। इसका दुरुपयोग न हो क्योंकि जो तकनीक जितना फायदेमंद होता है उतना ही हानिकारक होता है।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डॉ० सुरेश चंद्र पांडेय, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव, अनुज कुमार जी, इम्तियाज अली, जमील अहमद, प्रवक्ता डॉ चंद्रकांत पांडेय, पशु चिकित्साधिकारी डॉ संतोष जायसवाल एवं तमाम जन रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!