spot_img
HomeUncategorizedभारत ( बिहार ) में नेपाली तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना

भारत ( बिहार ) में नेपाली तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना

नेपाल से जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
25/08/2024

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के बिहार राज्य के समस्तीपुर में नेपाली तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 25 लोग घायल हो गए।

स्रोत के मुताबिक, बारा जिले से बोलबम के तीर्थयात्रियों को लेकर देवघर जा रही बस संख्या 7 बी 6446 आज सुबह समस्तीपुर में एनएच-28 हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।

तीर्थयात्रियों से भरी एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी और सड़क पर पलट गई ।

खबर में बताया गया है कि बस में 43 यात्री सवार हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!