spot_img
HomeUncategorizedसुनकोसी नदी में गिरी कार बरामद, तीन लापता लोगों की तलाश जारी

सुनकोसी नदी में गिरी कार बरामद, तीन लापता लोगों की तलाश जारी

नेपाल से जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
25/08/2024

काठमाणेडौ,नेपाल – सिंधौली में हुए हादसे में सुनकोसी नदी में गिरे वाहन को निकाल लिया गया है ।
सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन बेश खुरकोट की गोताखोर टीम ने वाहन को नदी तट से बाहर निकाला।

शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सुनकोसी नदी में एक हिलक्स गाड़ी गिरने से 3 लोग लापता हो गए ।

भक्तपुर के सूर्यविनायक नगर पालिका 4 से हलेसी तीर्थ यात्रा कर लौटते समय वाहन दुर्घटना घटी ।

लापता लोगों में ड्राइवर एविन बाके, प्रणीत सियागु और बालम घाटुवा शामिल हैं।

सुनकोसी नदी में कार गिरने के बाद एक व्यक्ति तैरकर बाहर आ गया ।

सुशांत काशपति तैरकर नदी से बाहर आ गए। 
तीन लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!