महराजगंज संवाददाता शिवानंद त्रिपाठी की रिपोर्ट
पंजीकरण में प्रदेश में प्रथम प्रतियोगिता चार सितंबर को
महराजगंज।उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा पूरे प्रदेश में जनपद स्तरीय मंडल स्तरीय व राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके क्रम में प्रदेश के सभी जनपदों में जनपद संयोजक नामित किए गए हैं और उनके द्वारा 16 जुलाई से जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु कक्षा 6 से 12 स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों हेतुऑनलाइन आवेदन पत्र भरा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा नामित जनपद के संयोजक डॉ राकेश कुमार तिवारी प्रवक्ता दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक एवं स्ववित्तपोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक की अनवरत परिश्रम एवं सहयोग से जनपद महराजगंज में इस प्रतियोगिता के लिए 314 ऑनलाइन आवेदन हुए हैं। जो कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है।
इस तरह से महराजगंज इस प्रतियोगिता के आवेदन में उत्तर प्रदेश में नंबर वन बन गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार सितंबर 2024 दिन बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर में डॉ० ज्योति सिंह प्रधानाचार्या के देखरेख में किया जाना है।
प्रतियोगिता के संयोजक डॉ० तिवारी ने आवेदन कराने वाले सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों,विद्यार्थियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले के प्रति आभार व धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में महराजगंज को छोटा व पिछड़ा जनपद की उपाधियां मिलती रही है लेकिन संस्कृत जैसे प्रतियोगिता के लिए इतनी भारी संख्या में आवेदन होना अपने आप में गौरवान्वित क्षण है।
निश्चित रूप से महराजगंज पूरे प्रदेश में हर क्षेत्र में नया इतिहास लिखने को तैयार है । जिला विद्यालय निरीक्षक प्रमुख प्रदीप कुमार शर्मा ने आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों सेअपील किया कि आगामी 04 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !



