spot_img
Homeप्रदेशपोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा न देने से कई विभागों के  कर्मचारियों...

पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा न देने से कई विभागों के  कर्मचारियों का रुका वेतन

गोरखपुर से उप संपादक अवधेश पांडेय की रिपोर्ट

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से मांगा एक महीने का समय

गोरखपुर। 1 सितंबर मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्यौरा न देने पर लोक निर्माण विभाग सहित कई विभाग के कर्मचारियों का वेतन बाधित हो गया है। इसे विषय को लेकर परिषद के कैंप कार्यालय बर्फ खाना तुर्कमानपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया।

बैठक में शामिल सभी कर्मचारीयो ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महाराज से एक महीने का समय और बढ़ाने का अनुरोध किया है जिससे सभी कर्मचारी अपने संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करा सकें, परिषद के अध्यक्ष रुपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने माननीय मुख्यमंत्री जी से गुहार लगाई है कि मुख्यमंत्री जी सभी कर्मचारियों का माह अगस्त का वेतन दिला दीजिए नहीं तो कर्मचारियों के घर का चूल्हा बुझ जाएगा। साथ ही कर्मचारी नेताओं ने जिले के सभी कर्मचारियों से अपील किया कि वह शीघ्र ही अपने संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर लोड करा दें।

यहां बताते चलें कि लोक निर्माण विभाग के सभी कर्मचारियों ने मानव संपदा पोर्टल पर वर्ष 2024 के संपत्ति का विवरण लोड करा दिया, जबकि सरकार ने वर्ष 2023 का विवरण मांगा था। जिसके कारण उनका वेतन रोक दिया गया। आज जब कर्मचारियों को पता चला कि हमसे वर्ष 2023 का विवरण मांगा गया है। इसके बाद जब सभी कर्मचारी अपना विवरण अपलोड करने साइबर कैफे पर पहुंचे तो पता चला कि मानव संपदा पोर्टल का साइड लाक हो गया है जिससे कर्मचारियों के संपत्ति का ब्योरा लोड नहीं हो पा रहा है इसके बाद बैठक कर  कर्मचारी नेताओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील किया एक माह का समय बढ़ाते हुए साइड खुलवाने की कृपा करें जिससे सभी कर्मचारियों को राहत मिल सके।


इस अवसर पर रुपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल राजेश सिंह अशोक पांडेय पंडित श्याम नारायण शुक्ल अनूप कुमार कनिष्क गुप्ता आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!