spot_img
HomeUncategorizedसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑनलाइन हाजिरी के विरोध मे सौंपा ज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑनलाइन हाजिरी के विरोध मे सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पर एएनएम द्वारा धरना प्रदर्शन करने के पश्चात ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में अधीक्षक डॉ अमरेन्द्र ठाकुर को मुख्य चिकित्साधिकारी के नाम से संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से तत्काल प्रभाव से आदेश को वापस लेने की बात कही गयी। महानिदेशक परिवार कल्याण के द्वारा ऑनलाइन अटेंडस के आदेश को वापस नहीं लिए जाने के विरोध में एएनएम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से एएनएम द्वारा ऑनलाइन फीडिंग को लेकर विरोध प्रकट किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कार्यरत सभी एएनएम ने चेतावनी दी है कि अगर आदेश समय अंतर्गत वापस नहीं लिया गया तो आगामी किसी भी दिवस में सभी एएनएम द्वारा टीकाकरण नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन कोई भी काम नहीं किया जाएगा।वहीं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी शुरू कर दिया ज्एगा। जिससे होने वाली किसी भी कठिनाई की जिम्मेदारी आपकी व जिला प्रशासन की होगी।धरना प्रदर्शन के दौरान बबीता राय चंद्रावती देवी सत्यवती सिंह राधिका देवी निशा राय रिमा राव किरन देवी शिव कुमारी सरिता सुमन लता अमर ज्योति अन्नू राय चंदा देवी सीमा कंचन सहित समस्त एएनएम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!