
नेपाल से जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
23/08/2024
काठमाण्डौ,नेपाल – यह पता चला है कि तनाहुं के अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका -2 के ऐनपहारा में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस भारत के गोरखपुर से पर्यटकों को ले जा रही थी।
हादसे का शिकार हुई केशरवानी ट्रेवल्स की बस यूपी 53 एफटी 7623 का परिचालक अतुल केशरवानी है।
जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही के प्रवक्ता डीएसपी मनोहर भट्ट के अनुसार, बस 8 दिन के रूट परमिट के साथ 20 अगस्त को बेलहिया चेकपॉइंट से नेपाल में प्रवेश की थी।
पर्यटकों को भैरहवा से पोखरा लाकर काठमाण्डौ लाने के दौरान बस मार्स्यांगदी नदी के किनारे सड़क से नीचे गिर गयी ।
हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और बचाव अभियान अभी भी जारी है ।
पुलिस के मुताबिक, 16 घायलों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है ।
बस में करीब 41 यात्री सवार थे. जिसके मुताबिक, 11 यात्री अभी भी लापता हैं ।



