spot_img
HomeUncategorizedअंर्न्तराष्टीय बजरंग दल के कार्यकर्ता महराजगंज मे बंग्लादेश के प्रधानमंत्री का फुका...

अंर्न्तराष्टीय बजरंग दल के कार्यकर्ता महराजगंज मे बंग्लादेश के प्रधानमंत्री का फुका पुतला और जताया बिरोध

सवांददाता शिवानंद त्रिपाठी

महराजगंज कुछ दिनों से बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के आंदोलन के दौरान हिंदू, बौद्ध तथा वहाँ के अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं पर हिन्दू रक्षा समिति गंभीर चिंता व्यक्त करता है।
 बांग्लादेश में हिंदू तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की लक्षित हत्या, लूटपाट, आगज़नी, महिलाओं के साथ जघन्य अपराध तथा मंदिर जैसे श्रद्धास्थानों पर हमले जैसी क्रूरता असहनीय है, हिन्दू रक्षा समिति घोर निंदा करता है।
 हिंदू रक्षा समिति बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से अपेक्षा करता है कि वह तुरंत सख़्ती से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाये और पीड़ितों के जान, माल व मान के रक्षा की समुचित व्यवस्था करे।
 बांग्लादेश की परिस्थिति में एक पड़ोसी मित्र देश के नाते सुयोग्य भूमिका निभाने का प्रयास कर रही भारत सरकार से आग्रह करता है कि बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध आदि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास करे।
इस बीच उपस्थित सभी हिंदू समाज , हिंदू संगठन ,आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल के जिला कार्याध्यक्ष अरविंद सिंह ,जिला सह मंत्री संदीप जयसवाल,प्रेम चंद जी ,प्रांत सुरक्षा प्रमुख विवेक जी, जिला सयोजक बलराम जी , महेंद्र जी , जयप्रकाश जी , संघ परिवार के जीवेश जी ,राजेश मद्धेशिया जी ,आलोक जी , प्रखंड सयोजक सुधीर जी अन्य हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहें ।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!