
नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
22/06/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के 3 अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया है।
भारतीय सुत्र के अनुसार, डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग की चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग में शामिल पायल अरोड़ा को उड़ान सुरक्षा प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन के लिए हटाने का आदेश दिया गया है।
DGCA ने इन तीनों के खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। और 10 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट देने को कहा है।
DGCA ने भविष्य में क्रू शेड्यूलिंग, लाइसेंसिंग या उड़ान के घंटों से संबंधित किसी भी नियम का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इसमें जुर्माना, लाइसेंस का निलंबन या ऑपरेटर की अनुमति रद्द करना शामिल होगा।
2 जून की दोपहर को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गई।
इस दुर्घटना में विमान में सवार 241 और बिल्डिंग में मौजूद 34 लोगों सहित कुल 275 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि सभी शवों के डीएनए टेस्ट के बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता चल पाएगा।



