spot_img
HomeUncategorizedइजरायली अस्पताल पर ईरान का हमला, नेतन्याहू ने हमले की भारी कीमत...

इजरायली अस्पताल पर ईरान का हमला, नेतन्याहू ने हमले की भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
19/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान ने इजरायली अस्पताल पर मिसाइल से हमला किया है। इजरायली सेना के अनुसार, अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा है और कई लोग घायल हुए हैं।

इजराइल ने ईरान पर अपनी मिसाइलों से अस्पताल को सीधे निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज सुबह, ईरान के आतंकवादी तानाशाह ने बीरशेबा के सोरोका अस्पताल और एक नागरिक आवासीय क्षेत्र पर मिसाइल दागी।”

उन्होंने ईरानी तानाशाह को चेतावनी भी दी कि वह इसकी पूरी कीमत चुकाएगा।

इजरायली आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) के अनुसार, इस ईरानी हमले में कम से कम 32 लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।

एक इजरायली सैन्य अधिकारी के अनुसार, ईरान ने हाल ही में दर्जनों मिसाइलें दागी हैं। इजरायल ने कहा है कि ईरान अस्पतालों सहित नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!