spot_img
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश में 504 ग्राम पंचायतें घटीं,अप्रैल 2026 में होंगे पंचायत चुनाव

उत्तर प्रदेश में 504 ग्राम पंचायतें घटीं,अप्रैल 2026 में होंगे पंचायत चुनाव

अवधेश पांडेय (उप संपादक) “क्राइम मुखबिर” गोरखपुर

गोरखपुर- उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों की संख्या में 504 की कमी दर्ज की गई है। अब राज्य में केवल 57,695 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव होंगे। पंचायती राज विभाग ने आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत ग्राम पंचायतों की संख्या में अब कोई बदलाव नहीं होगा। विभाग ने अप्रैल 2026 में पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों के साथ-साथ 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने जाएंगे। पंचायती राज निदेशालय के अनुसार, वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में 58,199 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ था। इस बार शहरी सीमाओं के विस्तार के कारण कई ग्राम पंचायतें शहरों में शामिल हो गईं, जिससे उनकी संख्या में कमी आई है।लगभग 36 जिलों में ग्राम पंचायतों की संख्या घटी है।
सबसे अधिक कमी देवरिया में 64, आजमगढ़ में 47, प्रतापगढ़ में 45, अमरोहा और गोरखपुर में 21-21, गाजियाबाद में 19, फतेहपुर में 18, अलीगढ़ में 16 और फर्रुखाबाद में 14 ग्राम पंचायतों में दर्ज की गई है। अन्य जिलों में भी विभिन्न स्तरों पर कमी देखी गई है।पंचायती राज विभाग ने चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है, ताकि निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। यह सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने ग्राम पंचायतों की अंतिम संख्या को निश्चित कर लिया है। इन तैयारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!