spot_img
HomeUncategorizedएक दिवसीय अंडर 25 ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 01 सितंबर को

एक दिवसीय अंडर 25 ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 01 सितंबर को

संवाददाता अंगद कुमार प्रजापति

गोरखपुर। गोरखपुर जिला शतरंज संघ से संबंद्ध ब्रेन चेस एकेडमी के तत्वावधान में 01 सितंबर रविवार को एसएस एकेडमी निकट विजय चौक में सुबह 10.00 बजे से एक दिवसीय अंडर 25 ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी। आयोजक नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता पांच चक्रों में रैपिड आधार पर खेली जाएगी। प्रत्येक राउंड का टाइम कंट्रोल 15 प्लस 10 सेकेंड इंक्रीमेंट का होगा। अंडर-25 आयु वर्ग में प्रतिभाग करने के लिए जन्मतिथि एक जनवरी 1999 या उसके बाद की होनी चाहिए। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि छह हजार रुपये है। विजयी प्रतिभागियों को नकद धनराशि के साथ शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रतियोगिता में बेस्ट गर्ल्स, बेस्ट अंडर 9 और बेस्ट अंडर 11 का भी पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 350 रुपये है। इच्छुक खिलाड़ी 01 सितंबर रविवार की सुबह 9:30 बजे से 10 बजे के बीच प्रतियोगिता स्थल पर ही निर्धारित शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते है। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण शाम 4.00 बजे होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!