spot_img
HomeUncategorizedकर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा मंत्री द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल

कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा मंत्री द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह के द्वाराआपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रायबरेली जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में कांग्रेसियों ने किया जमकर प्रदर्शन! कांग्रेसियों के प्रदर्शन के साथ-साथ सभी महिलाएं और कई संगठन इस आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर काफी आक्रोश में है, कांग्रेस नेता धीरज श्रीवास्तव ने कहा अगर तत्काल विजय शाह को बर्खास्त नहीं किया जाएगा तो यह आंदोलन और भी बड़ा होगा क्योंकि जिस तरह से देश की रक्षा के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी ने अपनी जान की बाजी लगा कर देश की रक्षा की है और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।ऐसे में आपत्तिजनक टिप्पणी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वह फिर किसी भी समुदाय का हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!