
नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
14/06/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – नागढुंगा के पिपलमोड़ के पास एक यात्री माइक्रोबस दुर्घटना में 20 यात्री घायल हो गए हैं।
काठमाण्डौ से चितवन जा रही माइक्रोबस (बा 3 खा 8629) सुबह करीब 4:45 बजे सड़क से 200 मीटर नीचे गिर गई, यह जानकारी काठमाण्डौ के जिला पुलिस रेंज के सूचना अधिकारी पुलिस अधीक्षक अपिलराज बोहरा ने दी।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों में 10 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बोहरा ने बताया कि घायलों का फिलहाल बलंबू स्थित सशस्त्र पुलिस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वाहन का चालक 43 वर्षीय अनिल तमांग ककनी ग्रामीण नगर पालिका-3, नुवाकोट का रहने वाला है। उसके साथ माइक्रोबस में 6 बच्चे, 5 महिलाएं और 10 पुरुष सवार थे।
घायलों में 16 वर्षीय सक्षम अधिकारी के बाएं पैर में चोट है, जबकि 41 वर्षीय सुजाता अधिकारी के सिर, पैर और अन्य हिस्सों में चोटें हैं।
अन्य घायल नेपालियों अंजिला शाह, सुबिदा मल्ला, ईश्वर थापा, गणेश पौडेल, सांत बहादुर थापा, सुनील श्रेष्ठ, प्रशांत अधिकारी, प्रयास गुरुंग की हालत सामान्य है।
इस बीच, पटना की 24 वर्षीय भारतीय नागरिक रिंकू देवी के बाएं हाथ में चोट लगी है। रवि कुमार, सार्थक कुमार, मानवी कुमार, डब्लू कुमार, राजकुमार, शिव कुमार, प्रांजल कुमार, निश्चल कुमार और रितुकुमारी की स्थिति सामान्य है।



