
सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। सरेनी ब्लाक स्थित काल्हीगांव में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को सुन्दरकाण्ड पाठ के उपरान्त विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को सुबह ही हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई उसके बाद सुंदर कांड पाठ शुरू किया गया।सुंदरकांड समाप्त होने के उपरांत कन्या भोज के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें ग्रामीणों की सहभागिता रही।पूजा पाठ संपन्न होने के बाद भंडारा का कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में गांव के लोगों ने सेवादार की भूमिका में लगकर भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया।ग्रामीणों ने बताया कि आने वाले वर्षों में भी सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन अनवरत जारी रहेगा।इस मौके पर कृष्ण कुमार अग्निहोत्री,करुणा शंकर शुक्ला,गोवर्धन अग्निहोत्री,सधन अग्निहोत्री,राजेंद्र मिश्रा,देश दीपक सोनी (ग्राम प्रधान),विजय शंकर शुक्ला,प्रमोद अग्निहोत्री,कपिल त्रिवेदी,कमल मिश्रा,पारस मिश्रा,अशोक मिश्रा,श्रीधर त्रिवेदी,मोनू अग्निहोत्री,भोलू अग्निहोत्री,टंटू शुक्ला,बिपिन अग्निहोत्री,लल्लू शुक्ला पुतानी शुक्ला,शिब्बू शुक्ला,अनोज मिश्रा,गौरव शुक्ला,राजू वैद्य,तूफान सिंह,गुलशन त्रिवेदी आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।



