spot_img
HomeUncategorizedखाटू श्याम जाते समय जयपुर सड़क हादसे में रायबरेली के तीन युवकों...

खाटू श्याम जाते समय जयपुर सड़क हादसे में रायबरेली के तीन युवकों की मौत

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली सदर कोतवाली क्षेत्र के मटिहा गाँव से खाटू श्याम दर्शन करने जाते समय जयपुर में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर बहुत दुखद है। मृतकों की पहचान अजय यादव, अभय यादव (दोनों सगे भाई) और आकाश यादव के रूप में हुई है, जबकि शुभम द्विवेदी और शिवम मौर्य गंभीर रूप से घायल हैं।

इस हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिवार के लोग जयपुर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि ये लड़के बहुत ही मिलनसार थे और समोसे की दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करते थे। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डूब गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!