spot_img
HomeUncategorizedग्राम प्रधान की माता का निधन, शोक में डूबा क्षेत्र

ग्राम प्रधान की माता का निधन, शोक में डूबा क्षेत्र

रतन गुप्ता उप संपादक —— मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत बेलभरिया के ग्राम प्रधान सुदर्शन यादव की माता सुभावती देवी का शुक्रवार की रात निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थीं और काफी दिनों से बीमार चल रहीं थीं। उनका इलाज कानपुर में एक अस्पताल में चल रहा था। परिजन इलाज कराकर घर लौट रहे थे कि शुक्रवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई और बाराबंकी के पास अंतिम सांस ली। इनके दो बेटे सुदामा यादव एवं ग्राम प्रधान सुदर्शन यादव हैं। सुभावती देवी के निधन की खबर मिलते से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शनिवार को राघव नाला पर अंतिम संस्कार किया गया। सुभावती देवी के पति रामबेलास यादव ने मुखाग्नि दी। मिठौरा ब्लाक के पूर्व प्रमुख रामनिवास यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन, ग्राम प्रधान इंद्रेश यादव, समाजसेवी रामसरन, विश्वनाथ यादव, लोकगायक विद्यासागर यादव, बीडीसी कमलेश यादव, अशोक कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी राजन वर्मा, अरविंद पटेल, शिक्षक धर्मेंद्र भारती, सूर्यपाल यादव, राहुल पासवान, अनिल पांडेय, विश्वंभर गौंड, संतोष प्रताप आदि लोगों ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

रतन गुप्ता उप संपादक

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!