
सन्दीप मिश्रा
पहली मोहर्रम का मातमी जुलूस इमामबाड़ा मीर वाजिद अली मे संपन्न हुआ
रायबरेली| 28 जून 2025 , शुक्रवार से मोहर्रम का आगाज़ हो गया गौरतलब है कि शिया समुदाय 2 माह 8 दिन तक क़र्बला के शहीदों का गम मातम मजलिस कर के मनाते हैँ | इसी सिलसिले से शुक्रवार की सुबह से शहर के अज़ाखानो में मातम मजलिस का दौर शुरु हो गया रात्रि लगभग 9 बजे जहानाबाद स्थित स्व0 इरशाद वकील के घर के बहार से अंजुमन सज्जादिया रजि0 रायबरेली की सरपरस्ती में पहली मोहर्रम का मातमी जुलूस शान शौक़त और अक़ीदत के साथ बरामद हुआ जिसमे अलम ताज़िया के साये में अंजुमन दस्ता ए ज़ैनुल एबा रजिस्टर्ड रायबरेली के नौहख्वानों के नौहों पर
बुज़ुर्गों, नौजवानों , बच्चों ने नौहों पर ज़बरदस्त सीनाज़नी कर अपने इमाम को पुरसा पेश किया| जूलूस में हसन, साजिद जाफरी, रिज़वान हैदर, जौहर नक़वी, शान ज़ैदी, , फ़राज़ अल्वी वा साथियों ने की | जुलूस अपने क़दीमी रास्तों जहानाबाद, अली मियाँ चौक, खिन्नी तला, जोशियाना पुल, होता हुआ खलिस हाट स्थित इमामबारगाह वक़्फ़ मीर वाजिद अली मे संपन्न हुआ | बाद जुलूस उक्त इमामबारगाह में एक मजलिस हुई जिसे जनाब ऐजाज़ अस्करी साहब ने मर्सिया पढ़कर ख़िताब किया , जिसमें उन्होंने करबाला में हुए ज़ुल्मों और क़ुर्बानियों का ज़िक्र किया जो अस्ल इस्लाम और इंसानियत की हिफाज़त के लिए इमाम हुसैन ने खुदा का शुक्र करते हुए दी |
बाद मजलिस मुतवल्ली वक़्फ् मीर वाजिद अली एवं आयोजक अली सरवर नकवी (मीसम) ने बताया कि जुलूस में अंजुमन सज्जादिया रजि0 रायबरेली के पदाधिकारियों में श्री सिकंदर ज़ैदी महासचिव, श्री मोहम्मद हसन बिलग्रामी सेक्रेटरी अज़ा, इमरान रज़ा , दिलशाद नक़वी मीडिया प्रभारी, तथा अन्य पदाधिकारियों के अलावा श्री हसन रायबरेलवी, यादगार काज़मी, सफी अब्बास नक़वी, नय्यर नक़वी, नासिर मेहंदी, इंजी ताजदार नक़वी, जायर हुसैन रिज़वी, लख़्ते जाफर, एडवोकेट अकबर अली, अख्तर रायबरेलवी , शावेज़ अली, रज़ा मेहंदी, इरफ़ान ज़ैदी, मुकर्रम नक़वी, अश्तर नक़वी, नासिर मेहंदी , शाहकार रिज़वी एडवोकेट, सय्यद वसी नक़वी, रज़ा अब्बास, एडवोकेट सलमान नक़वी बिलाल नक़वी सहित अन्य मातमदार भारी संख्या में मौजूद रहे |



