
सन्दीप मिश्रा
रायबरेली के जगतपुर विकास क्षेत्र में ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे 4 ग्राम पंचायतों का दौरा किया । जैसे की बेनी कामा फार्म, लक्ष्मणपुर , बख़्वापुर और जनता से सीधा संवाद किया। लक्ष्मणपुर में शिव नारायण सिंह के आवास पर कार्य क्रम का आयोजन किया गया ।इस दौरान विधायक मनोज पांडे गांव की बुनियादी सुविधाओं समीक्षा की उन्होंने नल बिजली और सड़क आदि जैसी सुविधाएं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली ।
मनोज पांडे ने बताया कि सरकार हर गांव की पक्की सड़क से जोड़ने का कार्य कर रही है। कार्य क्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव और मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल उपस्थित रहे । जिसमें चंद्र सिंह,बिन्नू सिंह, पंकज सिंह , अजय सिंह ,महेश सिंह, अर्जुन सिंह, सहित स्थानी लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया हजारों की जनसंख्या में लोग उपस्थित रहे ।



