spot_img
HomeUncategorizedजिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय स्वास्थ्य विभाग पर गरजे राज्य कर्मचारी-राजेश सिंह, ...

जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय स्वास्थ्य विभाग पर गरजे राज्य कर्मचारी-राजेश सिंह, सभी लंबित मांगे शीघ्र पूरी की जाए- रूपेश श्रीवास्तव , शिक्षकों की भांति राज्य कर्मचारियों का भी अधिवर्षता आयु 62 वर्ष किया जाए-एमडी सिंह

अवधेश पांडेय (उप संपादक)गोरखपुर – –आज दिनांक 3-3-2025 को जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय तथा फाइलेरिया कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गोरखपुर जनपद के राज्य कर्मचारीयों तथा कर्मचारी नेताओं द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ जनपद गोरखपुर के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह तथा संचालन कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के मंत्री श्री महेंद्र प्रसाद चौहान ने किया ।उपरोक्त बैठक में सभी कर्मचारियों की बहुत पहले से चली आ रही तमाम लंबित मांगों पर चर्चा की गई तथा सरकार से अभिलंब सभी मांगों को पूरा करने के मांग की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए राज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री मदन मुरारी शुक्ला वरिष्ठ और उपाध्यक्ष श्री श्याम नारायण शुक्ला नेता द्वय ने अपने संयुक्त संबोधन में पुरानी पुरानी पेंशन को शीघ्र बहाल करने के लिए सरकार से मांग की ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष श्री रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर सरकार हमारे सभी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा नहीं करती है तो बहुत जल्दी हम लोग एक बहुत बड़े आंदोलन को अंजाम देने के लिए बाध्य हो जाएंगे ।इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ,कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश सिंह, मंत्री मदन मुरारी शुक्ला ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री श्याम नारायण शुक्ला , श्री महेंद्र चौहान मंत्री कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ गोरखपुर,अवधनारायण ,श्री पवन कुमार श्रीवास्तव, जिला स्वास्थ्य शिक्षक एमडी सिंह, फाइलेरिया विभाग से पांडे जी एलटी साहब, प्रभात वर्मा ,श्री श्याम सुंदर सिंह, परिषद के अशोक पांडे जी इजहार अली बंटी श्रीवास्तव राजेश मिश्रा जय गोविंद गौतम यादवेंद्र कुमार श्री गोपीनाथ गुप्ता सहित अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।

अवधेश पांडेय उप संपादक

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!