spot_img
HomeUncategorizedडा• रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज ने मनाई पच्चीसवीं वर्षगांठ

डा• रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज ने मनाई पच्चीसवीं वर्षगांठ

संदीप मिश्रा रायबरेली — डा• रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज के नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों का मनमोहन लिया। विद्यालय की पचीसवी वर्षगाठ पर आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में लोक नृत्य की भाव प्रस्तुति बेहद मनमोहक रही वहीं भक्ति पूर्ण भाव नृत्य खूब सराहे गए। बाल कलाकार के नाटक नेशनल अटैक आर्मी पर आधारित तथा मुशायरा ने खूब वाह वाहियां लूटी। वही बच्चियों पर आधारित बालविवाह ने दर्शकों की खूब तालिया बटोरी! कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पदम्श्री सुधा सिंह तथा अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने किया विशिष्ट अतिथि राजेश फ़ौजी प्रधान प्रतिनिधि ऐहार रहे! देर रात तक आयोजित वर्षीकोत्सव कार्यक्रम मे दर्शकों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सभी कार्यक्रमो की सराहना किया प्रोग्राम का संचालन अनुराग बाजपेई व मीना बानो ने किया!इस मौके पर पुष्पा बनरवाल, दिपेन्द्र गुप्ता, राम स्वरुप सोनी, राहुल सिंह भदौरिया, डाo आफ़ताब, डिम्पी तिवारी, पुष्पेंद्र कुमार , जिकरा रहमान, नशरा रहमान,संध्या दीक्षित, सोनी बेगम, राजू,श्रेया बाजपेयी,आदित्य, काजल, रुची सिंह, शबा, वाशु, साधना सोनकर, सहित भारी संख्या मे बच्चे तथा अभिभावक मौजूद रहे!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!