नेपाल भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
19/05/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – बंगबंधु की बायोपिक फिल्म द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ में शेख हसीना की भूमिका निभाने वाली मशहूर बांग्लादेशी अभिनेत्री नुसरत फारिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, बांग्लादेशी मीडिया ने यह जानकारी दी है।
‘द ट्रिब्यून’ के अनुसार, सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई हत्या की घटना से जुड़े आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि राजधानी ढाका के भातारा इलाके में छात्रों के उग्र आंदोलन के दौरान एक छात्र की संदिग्ध हत्या के मामले में नुसरत समेत 17 कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
भातारा पुलिस स्टेशन के सुजन हक्यू ने बताया कि आज सुबह नुसरत को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, “हमें प्राप्त सूचना के आधार पर उन्हें हवाई अड्डे के इमिग्रेशन कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है।” छात्र आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, आज सुबह नुसरत थाईलैंड जाने की तैयारी में थीं।
नुसरत ने साल 2015 की फिल्म ‘आशिकी’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। यह फिल्म बांग्लादेश में सुपरहिट हुई थी। साल 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मुझीब’ में उन्होंने शेख हसीना का किरदार निभाया था। उस समय उन्होंने इस भूमिका को अपनी किस्मत का सौभाग्य बताया था।
नुसरत की गिरफ्तारी के विरोध में प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कई लोगों ने इसे शर्मनाक घटना बताया है। मामले की जानकारी के अनुसार, फरिया सहित अन्य 16 कलाकारों — अपू विश्वास, निपुण आक्तर, आशना हबीब भावना और जायेद खान के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
ढाका में शेख हसीना का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री नुसरत फारिया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



