spot_img
HomeUncategorizedदिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार चंद्रयान 3लैडिग की प्रथम वर्षगाँठ का...

दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार चंद्रयान 3लैडिग की प्रथम वर्षगाँठ का हुआ आयोजन

आयोजित की गई क्विज प्रतियोगिता

चंद्रयान 3 प्रतीक प्रधानाचार्य को किया समर्पित

चौक बाजार महराजगंज…देश नित नूतन इतिहास की समृद्धि में अपना पहचान छोड़ता जा रहा है चाहे वह धरती हो या आसमान नित नूतन कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है। इसी क्रम में एक वर्ष पूर्व इसरो द्वारा छोड़ा गया चंद्रयान-3 की आज प्रथम वर्षगांठ है। इस अवसर पर पूरा देश धूमधाम से आज के दिन को मना रहा है। निश्चित ही देश के लिए यह कदम बहुत ही अहम है। उक्त बातें दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने कही। इसी बीच छात्र एवं शिक्षकों द्वारा चंद्रयान-3 के प्रतीक को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव को समर्पित किया गया। इसके पश्चात् छात्रों के मध्य एक क्विज प्रतियोगिता चंद्रयान-3 पर आधारित आयोजित की गई जिसमें रामकरन प्रथम नम्रता गुप्ता द्वितीय तथा वशिष्ठ भारती तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संयोजन सूर्य प्रकाश गुप्त एवं विनोद कुमार विमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह डॉ. पंकज कुमार गुप्त सुनील कुमार आशुतोष कुमार अखिलेश कुमार मिश्र रामसुखी यादव कृष्णानंद शुक्ल रमेश कुमार सिंह भवानी शंकर पांडेय दिलीप कुमार पांडेय बृजेश कुमार वर्मा विनोद कुमार विमल सहित समस्त शिक्षक कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!