
नेपाल से जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
24/08/2024
काठमाण्डौ,नेपाल – धनकुटा जीले के संगुरीगढ़ी 6 मुक्तेन में बीती रात पिकअप वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी ,
तीन लोग घायल हो गये ।
पुलिस के मुताबिक मृतक संगुरीगढ़ी 6 का 38 वर्षीय नीर बहादुर मगर है ।
बताया जाता है कि मगर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात 9:15 बजे मुक्तेन से नामजे जा रही पिकअप नंबर 2 सीएच 1105 दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
पिकअप में सवार 34 वर्षीय राजकुमार मगर, 39 वर्षीय मीना मगर और उनकी 6 वर्षीय बेटी श्रेया मगर घायल हो गए।
घायलों का इलाज धरान के वीपी कोइराला इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज में किया जा रहा है।
उदयपुर जिले के पिकअप चालक अमीर मगर को क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय भेडेटार ने हिरासत में लिया है।
भेडेटार क्षेत्र पुलिस कार्यालय के प्रभारी रमेश प्रधान ने बताया कि वाहन सड़क से करीब 70 मीटर नीचे गिरा है ।



