spot_img
HomeUncategorizedधुएं के गुबार को देख छिप गया बाथरूम में, पर 'काल' की...

धुएं के गुबार को देख छिप गया बाथरूम में, पर ‘काल’ की पड़ गई नजर, गोरखपुर में 4 मंजिला होटल में लगी भीषण आग

रतन गुप्ता वरिष्ठ संपादक——–गोरखपुर में चार मंजिला होटल में रविवार सुबह भीषण आग लग गई. थोड़ी देर में ही बिल्डिंग आग का गोला बन गई. ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग सड़कों पर आ गए.यूपी के गोरखपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के रामगढ़ताल इलाके में रविवार सुबह चार मंजिला होटल में भीषण आग लग गई. कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बिल्डिंग को घेर लिया और बिल्डिंग आग का गोला बन गई. ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोग सड़कों पर उतर आए.गोरखपुर में 4 मंजिला होटल में लगी भीषण आग, जलकर हुआ सब राख, एक की मौतगोरखपुर में इमारत में लगी आग.आग लगने की सूचना सुबह 5 बजकर 16 मिनट पर फायर स्टेशन गोलघर और रामगढ़ताल थाने को दी गई. 10-15 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. टैंकरों और पंपिंग की मदद से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया. मगर, तब तक बिल्डिंग का अधिकतर हिस्सा जलकर राख हो चुका था. होटल में उस समय केवल दो लोग मौजूद थे. धुएं के चलते एक व्यक्ति भागकर बाहर निकला, जबकि दूसरा व्यक्ति बाथरूम में छिप गया. फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. टीम के अनुसार फर्स्ट फ्लोर पर हाउसकीपिंग स्टाफ पुरुषोत्तम का शव मिला. उनकी उम्र करीब 50 साल थी.फायर ब्रिगेड के इंचार्ज शांतनू कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. बता दें, चार मंजिला इस होटल में ग्राउंड फ्लोर पर मिठाई की दुकान, पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट, दूसरी मंजिल पर होटल और तीसरी मंजिल पर बैंक्वेट हॉल था. होटल का नाम वेज रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल है और यह चार सालों से संचालित हो रहा था. होटल मालिक मनोज शाही शहर के बड़े कैटरिंग व्यवसायियों में गिने जाते हैं.इसके अलावा, होटल के पास जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल और बौद्ध संग्रहालय स्थित हैं. 100 मीटर की दूरी पर जेमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट है, जिसमें दो हजार से अधिक लोग रहते हैं. सुबह 5 बजे आग की लपटें दिखते ही लोग बालकनी में आ गए और मॉर्निंग वॉक करने वाले भी घटनास्थल पर जमा हो गए

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!