spot_img
HomeUncategorizedनगरपालिका अध्यक्ष ने सिविल लाइंस क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

नगरपालिका अध्यक्ष ने सिविल लाइंस क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

रतन गुप्ता वरिष्ठ संपादक———–बुधवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सिविल लाइन क्षेत्र का दौरा कर नाली निर्माण कार्य एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की तथा संबंधित कर्मचारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर सभासद सदरे आलम, कुंदन सिंह, सफाई नायक इंद्राशन, प्रदीप कुमार, आरिफ खान, अंशुमान दुबे उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!