spot_img
HomeUncategorizedनहीं रहे शिक्षा दान के अग्रदूत शिक्षक रामकिशुन

नहीं रहे शिक्षा दान के अग्रदूत शिक्षक रामकिशुन

धनी व्यक्तित्व का निधन फोटो शिकारपुर :सूबे के गोरखपुर व महराजगंज जनपद की राजकीय परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न स्थानों सहित अंतिम दस वर्षों में सेमरा चंद्रौली,जड़ार व सेमरा राजा आदि स्थानों में बतौर विज्ञान शिक्षक के रूप में लगभग 40 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए और फिर घुघली क्षेत्र के अपने पैतृक गांव लक्ष्मीपुर शिवाला स्थित कंपोजिट विद्यालय में अवैतनिक शिक्षा का दान देने के अग्रदूत रहे शिक्षक रामकिशुन का शनिवार 24अगस्त की शाम को उनके महराजगंज स्थित आवास पर निधन हो गया।वे 84 वर्ष के थे तथा पिछले एक वर्ष से लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे।रविवार की दोपहर घुघली स्थित छोटी गंडक नदी के बैकुंठी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके इकलौते बेटे नित्यानंद त्रिपाठी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर रोटरी क्लब महराजगंज के वरिष्ठ पदाधिकारी विंध्यवासिनी सिंह सहित उमेशचन्द त्रिपाठी, विश्वामित्र पटेल,इंद्रजीत गिरी,सुरेशचंद पटेल,लोकपति त्रिपाठी,नरेंद्र तिवारी के साथ तमाम  गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!