रिपोर्टर जीत बहादुर चौधरी , नेपाल — परराष्ट्र मंत्री डॉ. आरजु राणा देउबा और जापान के विदेश मंत्री इवाया ताकेसी के बीच वार्ता हुई है। यह भेंटवार्ता गुरुवार को टोक्यो स्थित जापानी विदेश मंत्रालय में हुई।भेंट के दौरान नेपाल-जापान द्विपक्षीय संबंध, आपसी हित और साझा सरोकार के विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई, यह जानकारी विदेश मंत्री राणा के सचिवालय द्वारा दी गई।इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. राणा ने नेपाल की ओर से जापान सरकार और जापानी नागरिकों को नेपाल के आर्थिक, सामाजिक सहित अन्य क्षेत्रों में लंबे समय से किए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।इसके अलावा, दोनों समकक्षों के बीच नेपाल और जापान के 70 वर्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। नेपाल और जापान के बीच सन् 1956 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।दोनों देश आगामी वर्ष इन राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं।
नेपाल की परराष्ट्र मंत्री आरजु और जापानी विदेश मंत्री इवाया के बीच वार्तानेपाल
RELATED ARTICLES



