spot_img
HomeUncategorizedनेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह गुरुवार को सोनौली बार्डर से गोरखपुर...

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह गुरुवार को सोनौली बार्डर से गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर गये

रतन गुप्ता उप संपादक ——नेपाल के पुर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह आज सोनौली बार्डर से गोरखपुर गये । बार्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी । पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह गुरुवार को भारत के गोरखपुर दौरे पर गये है । बताया जा रहा है कि वह गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और विशेष पूजा करेंगे।पूर्व राजा शाह फिलहाल भैरहवा में दो दिनों से थे पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र गुरुवार को भैरहवा से गोरखपुर के लिए प्रस्थान सोनौली बार्डर से किये है । गोरखपुर की अपनी यात्रा के दौरान पूर्व नरेश शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। मीडिया के अनुसार, पूर्व राजा शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच बैठक की तैयारियां चल रही हैं।गोरखनाथ मंदिर में पूर्व राजाओं को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए पूर्व राजा शाह गोरखपुर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी गोरखनाथ जाएंगे।

रतन गुप्ता उप संपादक30/1/2025

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!